Skip to main content
HealAssist

औपचारिक शिकायत (ग्रीवांस) कैसे दर्ज करें

आख़िरी समीक्षा

Read in English

सीधा जवाब

ग्रीवांस पेज पर जाकर दर्ज करें। ईमेल पता या फ़ोन नंबर — इनमें से कोई एक काफ़ी है। आपको रेफ़रेंस नंबर मिलेगा और वह तारीख़ भी जिस तक हेलअसिस्ट को समाधान देना है: 48 घंटे में पावती, 30 दिन में समाधान।

ग्रीवांस और शिकायत एक चीज़ नहीं हैं। शिकायत से आप हेलअसिस्ट को बताते हैं कि आपकी बुकिंग या इलाज में कुछ ग़लत हुआ। ग्रीवांस औपचारिक रास्ता है — ग्रीवांस ऑफ़िसर, क़ानूनी समय-सीमा और रेफ़रेंस नंबर के साथ। आपकी निजी जानकारी से जुड़ी बात हो, या कोई शिकायत ठीक से न निपटी हो, तो यही सही रास्ता है।

कैसे दर्ज करें

  1. ग्रीवांस पेज खोलें

    इसके लिए हेलअसिस्ट अकाउंट में साइन इन होना ज़रूरी नहीं है।

  2. अपना नाम, संपर्क का ज़रिया, और क्या हुआ — यह लिखें

    ईमेल पता या फ़ोन नंबर, कोई एक। फिर विषय और समस्या का ब्योरा।

  3. रेफ़रेंस नंबर सहेज लें

    यही सबसे ज़रूरी क़दम है। स्क्रीन पर ग्रीवांस रेफ़रेंस और वह तारीख़ दिखती है जिस तक हेलअसिस्ट को समाधान देना है। रेफ़रेंस सहेज लें — आगे किसी भी बात या एस्केलेशन में वही चाहिए होगा, और बाद में उसे देखने के लिए कोई पेज नहीं है।

दर्ज करने के बाद क्या होता है

हेलअसिस्ट 48 घंटे में आपकी ग्रीवांस की पावती देता है और 30 दिन में उसका समाधान करता है। ईमेल पता दिया हो, तो पावती ईमेल पर आती है और उसमें ग्रीवांस ऑफ़िसर का नाम होता है। सिर्फ़ फ़ोन नंबर से दर्ज किया हो, तो पुष्टि वाली स्क्रीन ही आपकी पावती है — इसीलिए वह रेफ़रेंस सहेजना मायने रखता है।

ग्रीवांस का समाधान होने पर नतीजा आप तक कैसे पहुँचेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि आपने उसे कैसे दर्ज किया था। दर्ज करते समय साइन इन थे, तो नतीजा आपकी हेलअसिस्ट नोटिफ़िकेशन में दिखेगा। ईमेल पता दिया हो, तो ईमेल पर आएगा। साइन आउट रहते हुए और सिर्फ़ फ़ोन नंबर देकर दर्ज किया हो, तो हेलअसिस्ट के पास नतीजा आप तक पहुँचाने का कोई रास्ता नहीं है — ऐसे में अपना रेफ़रेंस नंबर बताकर ख़ुद पूछें, या हो सके तो साइन इन करके दर्ज करें।

नतीजे से संतुष्ट न हों तो

पावती में हेलअसिस्ट के ग्रीवांस ऑफ़िसर का नाम होता है — एस्केलेशन का पहला पड़ाव वही हैं। उससे आगे आप भारत के डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड, या फ़िलहाल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास जा सकते हैं। अपना ग्रीवांस रेफ़रेंस साथ रखें।

ग्रीवांस से जुड़े सवाल

संबंधित लेख

क्या यह लेख मददगार था?

फिर भी मदद चाहिए?

हमारी सपोर्ट टीम आपके सवालों और समस्याओं में मदद के लिए उपलब्ध है।

फ़ोन सपोर्ट

ज़रूरी मामलों के लिए हमें सीधे कॉल करें।

अभी कॉल करें