हेलअसिस्ट पर डॉक्टर कंसल्टेशन कैसे बुक करें
आख़िरी समीक्षा
Read in Englishसीधा जवाब
जिस डॉक्टर को दिखाना है उन्हें खोलें, समय चुनें, और मरीज़ की जानकारी भरें। जानकारी जमा करते ही हेलअसिस्ट आपका स्लॉट रोक लेता है और भुगतान पर ले जाता है। डॉक्टर कंसल्टेशन शुल्क न लेते हों तो भुगतान का चरण आता ही नहीं। फिर आप अपनी अपॉइंटमेंट सूची पर पहुँचते हैं, जहाँ बुकिंग दिखती है।
हेलअसिस्ट पर आप डॉक्टर बुक करते हैं, अस्पताल नहीं। अस्पताल के पेज से शुरू करें, तब भी आपको वह डॉक्टर चुनना होता है जिन्हें दिखाना है — इसलिए हर बुकिंग के साथ एक नाम जुड़ा रहता है।
बुक कैसे करें
जिन्हें दिखाना है, उन डॉक्टर को खोलें
अपने शहर और स्पेशलिटी की डॉक्टर-सूची से, या किसी अस्पताल के पेज से डॉक्टर चुनें। दोनों रास्ते चलते हैं और एक ही जगह पहुँचते हैं। डॉक्टर एक से ज़्यादा अस्पतालों में बैठते हों, तो स्लॉट चुनते समय आप तय करते हैं कि कौन-सा अस्पताल।
समय चुनें
डॉक्टर के उपलब्ध समयों में से चुनें। चुनने से वह समय चुन भर जाता है — अभी रुका नहीं होता, इसलिए फ़ॉर्म अधूरा छोड़कर ज़्यादा देर न रुकें।
मरीज़ की जानकारी भरें
नाम, उम्र और मोबाइल नंबर, और यह कि अपॉइंटमेंट किस बारे में है। आप अपने लिए या सहेजे हुए परिवार के सदस्य के लिए बुक कर सकते हैं। ईमेल पता वैकल्पिक है — हेलअसिस्ट पर आपकी पहचान आपका मोबाइल नंबर है। यह जानकारी जमा करते ही हेलअसिस्ट आपका स्लॉट रोक लेता है और भुगतान पर ले जाता है।
कंसल्टेशन शुल्क हो, तो भुगतान करें
डॉक्टर कंसल्टेशन शुल्क लेते हों, तो अभी कार्ड, UPI या नेटबैंकिंग से भुगतान करें। आप चाहें तो अपना हेलअसिस्ट वॉलेट क्रेडिट भी इसमें लगा सकते हैं — यह चेकआउट पर आपका चुनाव है, अपने-आप लागू नहीं होता। डॉक्टर कोई कंसल्टेशन शुल्क न लेते हों, तो यह चरण आता ही नहीं और आपकी अपॉइंटमेंट सीधे बुक हो जाती है।
आप अपनी अपॉइंटमेंट सूची पर पहुँचते हैं
हेलअसिस्ट आपको आपकी अपॉइंटमेंट सूची पर ले जाता है, जहाँ नई बुकिंग दिखती है। अलग से कोई पुष्टि-स्क्रीन नहीं है — सूची में दिख रही अपॉइंटमेंट ही पुष्टि है।
बुकिंग के समय मैं किसका भुगतान कर रहा हूँ?
आप डॉक्टर का कंसल्टेशन शुल्क चुका रहे हैं, और कुछ नहीं। यह रक़म हेलअसिस्ट का अपना सर्वर उस डॉक्टर के, उस अस्पताल में दर्ज शुल्क से निकालता है — यह आपके ब्राउज़र से नहीं ली जाती, इसलिए आपके डिवाइस पर चल रही कोई चीज़ इसे बदल नहीं सकती। वह शुल्क शून्य हो, तो आप कुछ नहीं चुकाते और अपॉइंटमेंट सीधे बुक हो जाती है।
आगे चलकर आप कोई प्रक्रिया कराते हैं, तो उसकी क़ीमत अलग मामला है — यहाँ आप उसका भुगतान नहीं कर रहे।
बुकिंग से जुड़े सवाल
संबंधित लेख
हेलअसिस्ट रिफंड अपने-आप कब होता है?
कौन-से हेलअसिस्ट रिफंड अपने-आप होते हैं और किनके लिए माँग करनी पड़ती है: छह घंटे का नियम, वह किन पर लागू नहीं, और अस्पताल आपकी अपॉइंटमेंट रद्द कर दे तो क्या करें।
कंसल्टेशन से संतुष्ट नहीं? दूसरा कंसल्टेशन मुफ़्त लें
पहले कंसल्टेशन के बाद संतुष्ट न हों, तो हेलअसिस्ट किसी दूसरे विशेषज्ञ से दूसरी राय बिना अतिरिक्त कंसल्टेशन शुल्क के दिलाता है। कैसे माँगें, और इसमें क्या शामिल है।
क्या यह लेख मददगार था?