Skip to main content
HealAssist

मेरा अस्पताल बीमा कंपनी के कैशलेस नेटवर्क में न हो तो?

आख़िरी समीक्षा

Read in English

सीधा जवाब

तो वहाँ कैशलेस नहीं हो पाएगा। आप ख़ुद अस्पताल को भुगतान करते हैं और बाद में बीमा कंपनी से पैसा वापस लेते हैं — इसे रीइम्बर्समेंट कहते हैं। क्लेम तैयार करने और दाख़िल करने में हेलअसिस्ट मदद करता है, पर कितना वापस मिलेगा यह बीमा कंपनी तय करती है।

कैशलेस का मतलब है कि बीमा कंपनी सीधे अस्पताल से बिल निपटा लेती है और आप बहुत कम या कुछ भी दिए बिना घर लौटते हैं। यह सिर्फ़ आपकी बीमा कंपनी के नेटवर्क वाले अस्पतालों में चलता है। आप जो अस्पताल चाहते हैं वह नेटवर्क में न हो, तो वह रास्ता बंद है — पर पैसा डूबा नहीं है।

ऐसे में आप ख़ुद अस्पताल को भुगतान करते हैं, और फिर वह रक़म बीमा कंपनी से वापस माँगते हैं। इसी को रीइम्बर्समेंट कहते हैं।

हेलअसिस्ट क्या करता है

आपका हेलअसिस्टेंट रीइम्बर्समेंट क्लेम तैयार करने और दाख़िल करने में मदद करता है — अस्पताल से सही दस्तावेज़ लेना, फ़ाइल ठीक से लगाना, और उसे जमा करना। रीइम्बर्समेंट क्लेम आम तौर पर मेडिकल वजहों से नहीं, काग़ज़ी वजहों से ख़ारिज होते हैं — इसलिए फ़ाइल पहली बार में सही लगाना ही असल काम है। इसके लिए हेलअसिस्ट आपसे कोई क्लेम-प्रोसेसिंग या फ़ाइल चार्ज नहीं लेता।

अपने क्लेम की ख़बर लेना

अपने हेलअसिस्टेंट से पूछें। आपके हेलअसिस्ट अकाउंट में क्लेम की कोई स्क्रीन नहीं है — क्लेम हेलअसिस्ट, अस्पताल और आपकी बीमा कंपनी के बीच चलता है, और वह कहाँ तक पहुँचा यह आपका हेलअसिस्टेंट ही बताता है।

रीइम्बर्समेंट से जुड़े सवाल

संबंधित लेख

क्या यह लेख मददगार था?

फिर भी मदद चाहिए?

हमारी सपोर्ट टीम आपके सवालों और समस्याओं में मदद के लिए उपलब्ध है।

फ़ोन सपोर्ट

ज़रूरी मामलों के लिए हमें सीधे कॉल करें।

अभी कॉल करें