Skip to main content
HealAssist

हेलअसिस्ट आपके स्वास्थ्य डेटा की सुरक्षा कैसे करता है

आख़िरी समीक्षा

Read in English

सीधा जवाब

हेलअसिस्ट दर्ज करता है कि आपका केस, कोटेशन, अपॉइंटमेंट और रसीदें कौन पढ़ता है, और आपके दस्तावेज़ ऐसे लिंक से देता है जो एक घंटे में ख़त्म हो जाते हैं। आप अपने अकाउंट का कोई भी दूसरा डिवाइस साइन आउट कर सकते हैं, और अपना डेटा ख़ुद डाउनलोड, ठीक या डिलीट कर सकते हैं।

आप हेलअसिस्ट को अपनी सबसे निजी जानकारियों में से कुछ सौंप रहे हैं। यह पेज बताता है कि हेलअसिस्ट उसके साथ असल में करता क्या है — तसल्ली की बातें नहीं, ठोस तरीक़े।

आपके डेटा की रक्षा क्या करता है

आपके डेटा की रक्षा क्या करता है
सुरक्षाआपके लिए इसका मतलब
एक्सेस लॉगिंगआपके केस, कोटेशन, अपॉइंटमेंट, रसीदों और एलिजिबिलिटी दस्तावेज़ों का पढ़ा जाना दर्ज होता है — तब भी, जब उन्हें हेलअसिस्ट का स्टाफ़ खोलता है। किसी ने ये रिकॉर्ड देखे, तो उसका लॉग मौजूद रहता है।
एन्क्रिप्टेड कनेक्शनआपके ब्राउज़र को कहा जाता है कि हेलअसिस्ट तक सिर्फ़ एन्क्रिप्टेड कनेक्शन से पहुँचे, और हेलअसिस्ट का अपने डेटाबेस से कनेक्शन भी एन्क्रिप्टेड है।
समय-सीमा वाले दस्तावेज़ लिंकआपके किसी दस्तावेज़ का लिंक तयशुदा तौर पर एक घंटे में काम करना बंद कर देता है। हर बार नया लिंक बनता है, इसलिए पुराना लिंक दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सकता।
सुरक्षित साइन-इनआपका साइन-इन टोकन ऐसी कुकी में रहता है जिसे पेज पर चल रही स्क्रिप्ट पढ़ नहीं सकतीं।
डिवाइस पर नियंत्रणआप अपने हेलअसिस्ट अकाउंट में साइन-इन हर डिवाइस देख सकते हैं, और जिस डिवाइस पर आप हैं उसे छोड़कर किसी को भी साइन आउट कर सकते हैं।

अपने डेटा पर आपके अधिकार, और उन्हें कैसे इस्तेमाल करें

भारत का डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन क़ानून आपको उस डेटा पर अधिकार देता है जो हेलअसिस्ट आपके बारे में रखता है, और हेलअसिस्ट पर आप इन्हें किसी को चिट्ठी लिखे बिना, ख़ुद इस्तेमाल करते हैं। आप अपने डेटा की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं, किसी जानकारी को ठीक करा सकते हैं, और अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। तीनों आपके हेलअसिस्ट अकाउंट में Security & data के नीचे हैं।

हेलअसिस्ट यह भी दर्ज करता है कि आपने सहमति के किस संस्करण पर, कब सहमति दी — इसलिए आपने किस बात पर हामी भरी थी, यह याददाश्त का नहीं, रिकॉर्ड का मामला है।

डेटा सुरक्षा से जुड़े सवाल

संबंधित लेख

क्या यह लेख मददगार था?

फिर भी मदद चाहिए?

हमारी सपोर्ट टीम आपके सवालों और समस्याओं में मदद के लिए उपलब्ध है।

फ़ोन सपोर्ट

ज़रूरी मामलों के लिए हमें सीधे कॉल करें।

अभी कॉल करें